मांगरौल: सीसवाली में गणेश नवयुवक मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी पर निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा
Mangrol, Baran | Sep 6, 2024 गणेश नवयुवक मण्डल सीसवाली द्वारा 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी अध्यक्ष लितेश गुजारनियां ने बताया कि सायं 4 बजे टनाटन गणेश दरबार सीसवाली से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें कस्बे के सभी मण्डलो से अनेक झांकियां जुलुस के रूप में श्री टनाटन गणेश दरबार से प्रारम्भ होगी जो कई मार्गो से होकर गुजरेगी।