बलियापुर: जिप सदस्य श्वेता कुमारी ने जिला परिषद मद से बनने वाले कला मंच का किया शिलान्यास
बलियापुर के परसबनिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जिला परिषद मद से बनने वाले कला मंच निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार की दोपहर 2:00 जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने किया. उक्त निर्माण कार्य 5 लाख 27 हजार की लागत से किया जाना है. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्याम पद महतो, स्वप्न कुमार महतो, जागो महतो, रबनी गोराई, फनी गोराई, सुधीर महतो, राकेश रवानी,आदि थे