रायपुर: सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती
Raipur, Raipur | Sep 15, 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार दोपहर 3 के करीब शंकर नगर दूरदर्शन केंद्र में कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में 700 नए पद भरने का बड़ा निर्णय लिया है। इसमें 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पद शामिल हैं। इससे शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता, खेलकूद गतिविधियाँ और पुस्तकालय सेवा बेहतर होगी।