रामपुर निवासी रामनरेश रावत संतोष रावत सहित महेश रावत बुधवार की दोपहर अपने घर से मिहींपुरवा जा रहे थे। जैसे ही भरियामोड़ के पास पहुंचे वैसे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो रिक्शा पलटने से रामनरेश व संतोष कुमार का पैर टूट गया। सूचना एंबुलेंस को दी गई लेकिन सूचना के काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची है।