vलालसोट में एडिशनल एसपी विनोद कुमार शिफा ने शुक्रवार को पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम की रोकथाम और युवाओं में नशे की लत पर सख्ती करने को पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष रणनीति बनाकर पुलिस की टीम के साथ समन्वय व मेलजोल के जरिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।