मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर पंचायत के रहिका टोला वार्ड तीन स्थित कमला पूर्वी तटबंध पर बुधवार दोपहर अज्ञात बाइक सवार के धक्के से ढाई वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बालक भीठ-भगवानपुर के रहिका टोला वार्ड तीन के रामनंदन महतो का नाती हिमांशु कुमार बताया गया है।