SDM सर्वेश यादव की कार्यप्रणाली से अंसतुष्ट अधिवक्ता कलेक्टर से मिल अब धरने पर बैठेंगे। सोमवार शाम 6 बजे डाक बंगला रोड़ स्थित निवास से अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि अभिभाषक संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित किया है कि कल मंगलवार को अधिवक्ताओ का प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिलेंगे और कारवाई नही होने पर धरने पर बैठेंगे।