मंदसौर: ग्राम फतेहगढ़ में दूषित भोजन से 181 लोग बीमार, 10 को जिला अस्पताल रेफर किया गया, उपचार जारी
मंदसौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चोहान द्वारा बताया कि शनिवार को प्रातः 10 बजे ग्राम फतेहगढ में कुछ लोगो को उल्टी दस्त की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जिला आर आर टी (रेपिड रिस्पॉस टीम) तथा ब्लाक टीम के द्वारा ग्राम फतेहगढ में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 181 व्यक्तियो का उपचार किया गया। जिसमें 99 महिलाएँ तथा 76 पुरुष और 6 बच्चे थे।