जलालाबाद: बघापुर के पास रोड के किनारे कचरे में घूम रहे सांड ने बाइक सवार पर किया हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र बघापुर के कचरे के ढेर के पास जलालाबाद से अपने गांव मालूपुर लौट रहे ग्रामीण नईम पुत्र अब्दुल अब्दुल रहमान पर सांड ने हमला कर दिया और उनको उठाकर फेंक दिया जिससे नईम का सर फट गया पैर फैक्चर हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने मंगलवार 8:00 बजे दी।