पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन क्लब का भव्य उद्घाटन मंगलवार रात्रि 8:00 बजे किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/यातायात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच फ्रेंडली बैडमिंटन मैच आयोजित हुए।