खींवसर में खींवसर फाउंडेशन की ओर से रविवार को बच्चों को वस्त्र, मिठाइयां व दीपावली उत्सव से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। भाजपा नेता धनंजय सिंह खींवसर व खींवसर फाउंडेशन से जुड़ी मृगेशा सिंह की तरफ से बच्चों को यह सामग्री वितरित की गई । धनंजय सिंह खींवसर ने रविवार शाम 8:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह तस्वीर भी साझा की है।