क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति शाहपुरा के तत्वावधान में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, भामाशाह सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रातः धानेश्वर से सत्यनारायण भगवान की बारात के नगर आगमन पर समाजबंधुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजों के साथ निकली निकासी और सामूहिक अगवानी ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया।