गरोठ नगर के विभिन्न मंदिरों में मूंग की सेव महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 2 जनवरी 2026 को सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर, सर्राफा बाजार स्थित अजयपाल जी महाराज मंदिर, वारनी वाले बालाजी मंदिर, राज राजेश्वर महादेव मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में महाप्रसादी वितरण का आयोजन हुआ।