लाडपुरा: कोटा में दिनदहाड़े कोचिंग के बाहर से बाइक चोरी, दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और बेखौफ ताला तोड़कर ले गए, CCTV फुटेज वायरल
Ladpura, Kota | Dec 18, 2025 कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर तीन पर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक कोचिंग संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी की बाइक को चोरों ने बेखौफ होकर चोरी कर लिया। पूरी घटना कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।