बेमेतरा जिला के संबलपुर गांव में आज एक बार फिर बंदर के हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक आक्रामक बंदर ने 10 वर्षीय बालक को काटकर घायल कर दिया। बच्चे को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बंदर ने इससे पहले भी कई लोगों को घायल किया है