लाडपुरा: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के सामने कांग्रेस के दो गुट रेलवे स्टेशन पर आमने-सामने, धारीवाल और गुंजल समर्थक हुए भिड़
Ladpura, Kota | Nov 9, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार व रविवार की मध्य रात 12 बजे को कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचे। गहलोत अंता विधानसभा उपचुनाव के आखिरी दिन सभा को संबोधित करने के लिए कोटा रेलवे स्टेशन से बारां जिले के लिए रवाना हो गए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई नजर आई। गहलोत के सामने ही शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी