फतुहा: सिरपतपुर गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कई खुलासे
Fatwah, Patna | Mar 12, 2026 बुधवार की रात हुई अपराधी व पुलिस मुठभेड़ मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल भोला और सुंदरम का छपरा में आर्म्स का दुकान है। आर्म्स की दुकान के आड़ में वह गोलियों की पूरे बिहार में अवैध रूप से खरीद बिक्री का धंधा कर रखा है। पुलिस को चकमा देने के लिए बीएसएफ जवान का फर्जी आईडी भी बना रखा था। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है।