गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पितृपक्ष मेला: तीर्थयात्रियों से गुलजार विष्णुपद मंदिर, पिंडदानियों ने सोलहवेदी पर किया श्राद्ध
गया में 6 सितंबर से पितृपक्ष मेला आयोजित है जो 21 सितंबर तक चलेगा।इस दौरान देश विदेश से लाखो की संख्या में हिन्दू सनातन धर्मावलंबी यहां आकर अपने पितरों को मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान,तर्पण और श्राद्ध कार्य करते है।फल्गु नदी के विभिन्न घाटों से लेकर विष्णुपद मंदिर परिसर तक तीर्थयात्रियों की भीड़ गुलजार है।