चाईबासा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में होम वोटिंग कराने हेतु मतदानकर्मियों को किया प्रशिक्षित
समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में होम वोटिंग कराने हेतु मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण में होम वोटिंग, पोस्टल बैलट वोटिंग सेंटर और फैसिलिटेटर सेंटर में मतदान कराने की जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया। बैठक में सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 3 मई से 8 मई तक फैसिलिटेटर सेंटर मे, 4 मई और 5 मई को होम वॉटिंग और PVC में 7 से 9 मई तक वोटिंग किया जाएगा।