धमतरी: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, वसूला लगभग ₹16 लाख का जुर्माना
धमतरी यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर एवं आसपास के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां नियमित रूप से चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं।