खिजरसराय: इंटरमीडिएट परीक्षा में 479 अंक पाकर किसान की बेटी बनी राज्य टॉपर
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा रहा है। गया जिला के खिजरसराय नगर पंचायत के लोदीपुर गांव की रहने वाली निशु कुमारी ने आर्ट्स में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।निशु ने 500 में से कुल 479 अंक हासिल कि है। निशु की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पुरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।