बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनगुड्डा-डाबरी रोड स्थित चारघाट में गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। जहाँ तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पैदल चल रहे पति-पत्नी को ठोकर मारकर अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में पैदल जा रहे चमरू मसराम (35) और उनकी पत्नी गीता मसराम (30), निवासी ग्राम डाबरी, घायल हो गए।