चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर डिपाटोली गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है जहाँ असामाजिक तत्वों ने किसान अनूप उरांव व शिवा उरांव की काटी हुई धान की फसल को जला दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत से काटकर खलिहान में मिसाई के लिए रखे गए 8 से 10 धान के गांज में बीती रात आग लगा दी गई। किसान अनूप उरांव ने घटना की सूचना मिलते ही पहुंच बुझाने प्रयास किया।