बरेली: देवरनियां थाना क्षेत्र में फायरिंग में घायल हुई महिला,तीन आरोपी गिरफ्तार, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने दी जानकारी
देवरनियां थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। तभी एक पक्ष लोग ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। घायल महिला को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।