बासोदा: बासौदा में बेमौसम बारिश से सोयाबीन की फसल को नुकसान, किसान चिंतित
बासौदा मे रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदलने से क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है. बारिश के कारण कटाई का काम रुक गया है, जिससे समय पर कटाई पूरी होने की उम्मीद कम है. बारिश से फसल गीली हो गई है, जिससे थ्रेसिंग में देरी होगी. गीले होने से सोयाबीन के दाने कमजोर पड़ जाएंगे और उन पर मिट्टी के दाग आ जाएंगे,