बासोदा: गंजबासौदा में दो युवकों पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
गंजबासौदा मे शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुराने कृषि उपज मंडी गेट के सामने दो युवकों पर अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में लाल पठार निवासी तेजस तिवारी और आदित्य सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदित्य की पीठ में गहरा घाव है, जबकि तेजस के शरीर पर तीन जगह गंभीर चोटें आई हैं।