लंभुआ: सुलतानपुर के कैभा माधवपुर में भक्ति उत्सव के दौरान कांवड़ियों ने लगाया भंडारे का दरबार, हजारों श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
सुलतानपुर जिले के कैभा माधवपुर गांव में बुधवार को आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला, जहां कांवड़ियों द्वारा भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन सावन माह में बाबा भोलेनाथ की आराधना और शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से किया गया था। सुबह से ही गांव का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रांगण और मुख्य मार्गों पर “हर-हर महादेव” और