लंभुआ: सुलतानपुर के लम्भुआ तहसील के अमारी गांव में कांवड़िया संघ का विशाल भंडारा, दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने चखा प्रसाद
सुलतानपुर। लम्भुआ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमारी गांव में कांवड़िया संघ द्वारा भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन भगवान भोलेनाथ की आराधना और शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से संपन्न हुआ। सुबह से ही गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रांगण और गलियों में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे। भंडारे का शुभारंभ विधिवत मंत्रो