सागर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। सड़कों पर कटरबाजी व लूट के साथ चोरियों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पिछले कुछ समय से इस तरह की वारदाते बढ़ती जा रही है। इन घटनाओं को रोकने के विरोध व कानून व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे से अपने अपने व्यापार और प्रतिष्ठान सांकेतिक रूप से बंद रखें है।