बरेली: एकता नगर की महिला को बरेली पुलिस ने कराया डिजिटल अरेस्ट मुक्त ठगों ने 42 घंटे तक महिला को रखा डिजिटल अरेस्ट में
बरेली में साइबर अपराधियों ने बैंक कर्मी महिला गुलशन कुमारी को पहलगाम आतंकी हमले में मददगार बताकर 42 घंटे तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा। डीआईजी की टोपी और पुलिस वर्दी में ठग ने वीडियो कॉल कर आधार कार्ड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जेवर व 70 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। डर के माहौल में महिला घर में कैद रही।बेटी की सूचना पर एसपी सिटी ने कार्रवाई की।