बागेश्वर: उद्योग व्यापार मंडल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, सूरज जोशी बने अध्यक्ष, गिरीश बिष्ट उपाध्यक्ष और देवेंद्र अधिकारी सचिव
बागेश्वर। उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्वराज भवन बागेश्वर में हुए चुनाव में 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर सूरज जोशी ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर गिरीश बिष्ट और सचिव पद पर देवेंद्र अधिकारी विजयी घोषि