द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने एक सेंधमार को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सोनू है जो नजफगहर के गोपाल नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये 2 मोबाइल और एक पर्स को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 7 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।