लोहरदगा: शंख नदी पुलिस पिकेट पर लोहरदगा पुलिस का एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, संदिग्ध सामान की तलाशी
लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के आदेशानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे लोहरदगा शहर के शंख नदी पुलिस पिकेट के समीप सदर थाना पुलिस द्वारा एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अवैध गतिविधियों पर रोकथाम तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई।