भटवाड़ी: भटवाड़ी के द्वारी गाँव में खेतों में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला कर दिया,
द्वारी गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व परिजनों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती कराया है। आज करीब छह बजे ग्राम द्वारी निवासी संतोषी(40) पत्नी मनमोहन सिंह अपने खेतों में काम कर रही थी। भालू के हमले में संतोषी के दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए हैं,