भटवाड़ी: उत्तरकाशी में सहायक अध्यापक (LT) परीक्षा 18 अगस्त को 10 केंद्रों पर होगी, तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित
कलक्ट्रेट में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य प्रताप शाह ने परीक्षा तैयारीयो को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए आयोग और शासन द्वारा सुरक्षा तथा गोपनीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।