सरदारशहर: सवाई बड़ी गांव में मोती गिरी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में सवाई लीजेंड बनी विजेता
सरदारशहर के सवाई बड़ी गांव के ताल मैदान में मोतिगिरी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, चेन्नई प्रवासी भामाशाह किशोरसिंह जागरवाल व नवयुवक मंडल सवाई बड़ी के अध्यक्ष लीलाधर राजपुरोहित ने किया। नॉक आऊट प्रतियोगिता में राजस्थान व हरियाणा की 60 टीमें भाग ले रही हैं। आयो