सरदारशहर: ताल मैदान में ऑटो यूनियन की बैठक में ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई
सरदारशहर ऑटो यूनियन की ओर से ताल मैदान में एक बैठक आयोजित कर ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रकाश भोजक ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना के नाम पर दो-दो हजार रुपये के चालान काटे जा रहे हैं, जबकि ऑटो चालक दिनभर में मुश्किल से पांच सौ से सात सौ रुपये ही कमा पाते ह