जोधपुर: सर्किट हाऊस में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने की जनसुनवाई
संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलेभर से आए फरियादियों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।