नबीनगर: नवीनगर एनटीपीसी बिजली परियोजना में अग्निशमन शाखा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन समारोह
नवीनगर एनटीपीसी बिजली परियोजना में सोमवार को अग्निशमन शाखा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना के सीईओ एल के बेहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत बिजली परियोजना केंद्रीय सुरक्षा बल के कमाण्डेन्ट राघवेन्द्र सिंह के द्वारा अंगवस्त्र एवं बुके देकर किया गया।