सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत नरेला गांव के पास सोमवार को नहर में डूबने से किशोरी आशी भलावी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से किशोरी नहर में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किशोरी का शव नहर से बरामद किया गया। बरामद शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।