इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव जवार में किसान के घेर से तीन भैंसें चोरी, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Mar 28, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव जवार में चोरों ने एक किसान के घेर से तीन भैंसें पार कर दीं। पीड़ित किसान ने गांव के ही चार नामजद युवकों पर चोरी की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव जवार निवासी हरनारायण सिंह पुत्र कन्हैया लाल ने बताया कि शुक्रवार रात को अपने खेत पर बने घेर (पशुशाला) में से तीन भैंस हुई चोरी।