लाडपुरा: कोटा में कमांडो की ट्रेनिंग कर चुके आरएसी कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, ड्यूटी से लौटकर क्वार्टर में फंदे से झूले
Ladpura, Kota | Feb 13, 2026 कोटा में कंमाडो की ट्रेनिंग कर चुके आरएसी के एक कॉन्स्टेबल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ड्यूटी से लौटने के बाद 37 वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रेम शंकर अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटके मिले। सूचना मिलते ही परिजन और स्टाफ के लोग उन्हें तत्काल न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद