धौलपुर: चांदपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
सदर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 30 वर्षीय रंजीत पुत्र राम भरोसी कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था, शुक्रव