बेगूसराय: लाखो थाना क्षेत्र के पंसल्ला ढाला के पास दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
लाखो थाना क्षेत्र के पंसल्ला ढ़ाला के पास दो वाहनों के टक्कर में 01 वाहन चालक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह 11:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी मो नौशाद की मौत हुई है.