गोड्डा: महादेव बथान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Oct 30, 2025 बुधवार की शाम महागामा थाना क्षेत्र के महादेव बथान के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी थी। मृतक का नाम बिजेंद्र मुर्मू(30) था जो भैसावरण गाँव का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को सदर अस्पताल भिजवाया जहाँ दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।