महागामा: महागामा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल, दो गंभीर गोड्डा रेफर
Mahagama, Godda | Mar 25, 2026 महागामा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें से दो घायलों को नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पहली घटना नया नगर के पास की है जहां पुआल लौट कर जा रही जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।