प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा कुकुरझप डैम अब नया पर्यटन स्थल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव की पहल पर डैम के पूर्वी हिस्से में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां रंग-रोगन के साथ बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियाँ और टेबल लगाए जा रहे हैं। उक्त जानकारी सोमवार को 9 बजे दी गई है।