रहुई: धमासंग से सीमेंट लदा ट्रैक्टर चोरी, वारिसलीगंज से हुआ बरामद
Rahui, Nalanda | Jan 17, 2026 भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के धमासंग गांव से शुक्रवार को बीती रात अज्ञात चोरों ने सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने भागन बिगहा ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। ग्रामीणों के अनुसार चोरी किया गया ट्रैक्टर धमासंग गांव निवासी अमरेश महतो का था, जिस पर करीब 200 बोरी सीमेंट लदी हुई