दीपावली की तिथि को लेकर बनी स्थिति पर BHU ज्योतिष विभाग ने बताया, 31 को मनाई जाएगी दिवाली
Sadar, Varanasi | Oct 15, 2024 BHU ज्योतिष विभाग द्वारा दीपावली मनाने के लिए स्थिति को साफ रखने के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वानों ने बताया कि सभी पंचांगों के अनुसार अमावस्या का आरंभ 31 अक्टूबर को सूर्यास्त के पहले होकर एक तारीख को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त भी हो जा रही है । सभी भागों में पारंपरिक सिद्धांतों से निर्मित पंचांगों के अनुसार 31 अक्टूबर को दीपावली मनेगी।