बरेली: बिशारत गंज थाना क्षेत्र के ग्राम अखा के व्यक्ति ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, एसएसपी बरेली से की शिकायत
बिशारतगंज थाना के ग्राम अखा के रहने वाले व्यक्ति ने एक युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी बरेली अनुराग आर्य को प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसने एक ऑटो एक युवक को एग्रीमेंट पर बेचा था। जिसे उसने कुछ समय मांगा समय पूरा हो जाने के बावजूद भी युवक ऑटो अपने नाम नहीं कर रहा है, और खुलेआम ऑटो चला रहा है।